आखिर युवावस्था में लोग क्यों मर रहे हैँ l
आखिर युवावस्था (35 से कम उम्र में) ही क्यों लोग क्यों मर रहे हैँ. अचानक मृत्यु होने के संभावित क्या हैँ इसके प्रमुख कारण.
आइये जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर पूजा सिंह कार्डियोलॉजिस्ट, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल गाजियाबाद, के अनुसार यदि आप अपना लाइफ स्टाइल, खाने पीने की आदतो या पोल्यूशन से खुद को नहीं बचाते तो आप भी अचानक होने वाली मृत्यु के रिस्क पर है। दरअसल ऐसा आम तौर पर किसी फिजिकल गतिविधि के दौरान या खेलते समय होता है। अब कम उम्र के लोगों की भी दिल की बीमारियों से होने वाली मृत्युदर बढ़ी है। जिस ने सभी को चिंता में डाल दिया है। स्टडीज के मुताबिक हर 50 हजार में से एक यंग की मृत्यु इसी कारण की वजह से होती है।
अचानक मृत्यु हो जाने के कारण -causes of sudden death
1. कोरोनरी आर्टरी असामान्यता.
कई बार कुछ लोग पैदा ही इस स्थिति में होते हैं। इस स्थिति के अनुसार उनकी हृदय की आर्टरीज सामान्य रूप से नहीं जुड़ी हुई होती हैं। एक्सरसाइज के दौरान यह आर्टरीज दबाव में आ जाती हैं और हृदय को प्रॉपर ब्लड फ्लो नहीं पहुंचा पाती हैं।
2. हाइपरट्रोफिक कार्डियोपैथी.
इस स्थिति में हृदय की मसल्स मोटी हो जाती हैं। यह मोटी हुई मसल्स हृदय के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को व्यस्त कर देती है। इसकी वजह से धड़कन तेज या अनियमित धड़कन हो जाती है। 30 से कम उम्र के लोगों की अचानक मृत्यु (causes of sudden death) का मुख्य और बहुत कॉमन कारण यही होता है।
3.लॉन्ग क्यूटी सिंड्रोम
यह एक हार्ट होता डिसअॉर्डर है जिस कारण हमारी धड़कन तेज और थोड़ी असामान्य हो जाती है जिस कारण हम बेहोश भी हो सकते हैं। अगर कम उम्र के लोगों को यह स्थिति होती है तो उनकी अचानक मृत्यु (causes of sudden death) इस कारण की वजह से अधिक होती है।
अन्य कारण
कुछ अन्य कारणों में वह स्थितियां होती हैं जो जन्म से ही बच्चे में मौजूद होती है लेकिन उन्हें डिटेक्ट नहीं किया जाता है या इग्नोर कर दिया जाता है।
अचानक मृत्यु के कोई लक्षण भी हैं
1. आपके परिवार में पहले भी ऐसा हो चुका है
अगर आप के परिवार में पहले भी बिना चेतावनी के 50 से कम उम्र के व्यक्ति की अचानक मृत्यु (causes of sudden death) हो चुकी है तो आपको भी इसका रिस्क होता है।
2. बिना कारण वश बेहोश हो जाना
अगर यह आपकी किसी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान होता है तो यह हृदय रोग का एक लक्षण हो सकता है।
क्या आप इससे बच सकते हैं?
कई बार आप अचानक मृत्यु (causes of sudden death) से अपना बचाव भी कर सकते हैं। अगर आप इसके अधिक रिस्क पर हैं तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। उन गतिविधियों से दूर रहें जिनसे अधिक खतरा है। कुछ स्थितियों में आपके शरीर के अंदर एक यंत्र डाला जाता है जिससे आप हृदय रोगों के कारण होने वाली मृत्यु से खुद को बचा सकें।
अगर आप इसके लिए स्क्रीनिंग करवाने की सोच रहे हैं तो तो सोच समझ कर करवाएं क्योंकि यह आज भी एक बहस का मुद्दा है अन्य देशों में कुछ नतीजे गलत भी मिले हैं। इससे आपका धन का नुकसान तो होगा ही साथ में आपको बहुत अधिक चिंता भी होने लग जायेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें