बच्चोँ को स्तनपान कराने वाली महिलायें ब्रत रक्खें या ना रक्खें?
स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) कराने वाली महिलाओं को व्रत रखना चाहिए या नहीं? आइये जानें बेस्ट न्यूट्रीशनिस्ट से. स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उपवसा अपने सामर्थ्य के अनुसार रखने चाहिए। लंबे समय तक व्रत नहीं रखने चाहिए। बच्चे के लिए मां का दूध सबसे सेहतमंद माना जाता है। जन्म के 6 महीने के अंदर मां को शिशु को दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई बार स्तनपान कराने वाली माताओं के मन में यह असमंजस रहती है कि वे नवजात शिशु को स्तनपान कराने के दौरान व्रत रख सकती हैं या नहीं। कई महिलाओं की धार्मिक आस्था इतनी प्रबल होती है कि वे नवरात्रों में 9 दिन के व्रत रखना चाहती हैं। लेकिन इस पर नमामी लाइफ में न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर की राय अलग है। न्यूट्रीशनिस्ट से जानते हैं कि ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं को व्रत रखने चाहिए या नहीं? आइए विस्तार से जानते हैं। क्या स्तनपान कराने वाली माताओं को व्रत रखना चाहिए? इस सवाल के जवाब में न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि स्तनपान के दौरान महिलाओं को अधिक कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इस दौरान उन्हें लगभग 400 से 500 कैलोरीज की मांग ज्यादा होती है। जन्म के ...