प्रेग्नेंसी में महिलाएं खांसी की दवा लें या ना लें?
महिला प्रेगनेंसी में हो तो क्या खांसी की दवा लेना सुरक्षित है?
प्रेगनेंसी में खांसी की दवा लेना कितना सुरक्षित-Is cough syrup safe in pregnancy?
खांसी,बंद नाक की समस्या नाक बेहना, छींक और गले में खराश जैसे लक्षण ऊपरी श्वसन रोग के कारण हो सकते हैं, जिसे सामान्य सर्दी भी कहा जाता है। यह कई वायरस के कारण होता है और आमतौर पर ये फैलता नहीं है। हालांकि, कभी-कभी संक्रमण आसपास के अन्य अंगों में फैल जाता है, जिससे एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण गर्भवती मां को खांसी भी हो सकती है। ऐसे में अपने मन खांसी की कोई भी दवा ना लें। आप अपने डॉक्टर से पूछ कर ही खांसी की दवा लें।
डिकॉन्गेस्टेंट (Decongestants) का इस्तेमाल
खांसी की अन्य दवाओं में जैसे स्यूडोफेड्रिन (Pseudoephedrine) और फिनाइलफ्राइन (phenylephrine) सबसे आम मौखिक डिकॉन्गेस्टेंट (Decongestants) हैं। कुछ अध्ययनों में, पहली तिमाही में डिकॉन्गेस्टेंट का उपयोग, कुछ मामलों में, संवहनी व्यवधान (vascular disruption), जैसे गैस्ट्रोस्किसिस (gastroschisis) और छोटी आंतों से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है। हालांकि, कई महिलाओं के लिए इसे लेना सुरक्षित है।
कफ वाली खांसी या गीली खांसी बलगम निकलने वाली दवाएं वाली दवाएं (expectorant) जैसे गाइफेनेसिन (guaifenesin) या म्यूकोलाईटिक (mucolytic) जैसे ब्रोमहेक्सिन (bromhexine) का डॉक्टर द्वारा अनुशंसित खुराक के अनुसार ही उपयोग करें। ध्यान रखें कि ज्यादा दिन तक खांसी वाली दवाओं का सेवन ना करें।
इसके अलावा खांसी के घरेलू इलाज के रूप में नमक के पानी से दिन में कई बार गरारे करें। नींबू और शहद के पानी का सेवन करें। इसके अलावा कपूर को गर्म पानी में डाल कर दिन में दो बार भांप लें और ठंडी चीजों से अपना बचाव करें। साथ ही जुकाम के लक्षण जैसे छींकना, नाक बहना और बुखार के कारण आपके शरीर में कुछ तरल पदार्थों की कमी हो सकती है जो आपके और आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक है। इसलिए इस दौरान गर्म पेय जैसे शहद वाली चाय या सूप आदि का सेवन करें। ध्यान रखें कि प्रग्नेंसी के दौरान होने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्या में अपने मन से कोई भी दवा न लें और हर दवा लेने से पहले डॉक्टर से बात जरूर कर लें।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें