ब्लड प्रेशर चेक करने का क्या है सही तरीका l
क्या है ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका.क्या एक के बजाय दोनों हाथों का ब्लड प्रेशर चेक करने से मिलता है सही रिजल्ट? आइये इसके बारे में एक्सपर्ट से जानें.
क्यों जरूरी है दोनों हाथों का ब्लड प्रेशर चेक करना?
आमतौर पर ब्लड प्रेशर की जांच करने के लिए हम बाएं हाथ का ब्लड प्रेशर चेक करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्लड प्रेशर की जांच दोनों हाथों में की जानी चहिये। कुछ लोगों में दोनों हाथों के ब्लड प्रेशर की रीडिंग अलग-अलग हो सकती है। दोनों हाथों की रीडिंग अलग होना दिल और रक्तचाप से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत होता है। हालांकि अगर आपके दोनों हाथों के ब्लड प्रेशर के बीच मामूली अंतर है तो घबराने की बात नहीं है।
कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर का स्तर? (What is Normal Blood Pressure Range?)
आज के समय में औसतन 5 में से 1 व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित है। शरीर में ब्लड प्रेशर हाई होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको ब्लड प्रेशर का स्तर चेक करना है तो इसके लिए आप मशीन के सहायता से अपने शरीर का ब्लड प्रेशर नाप सकते हैं। आदर्श रूप से सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का ब्लड प्रेशर 120/80 मिमी एचजी (mm Hg) माना जाता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर 130/80 मिमी एचजी या 140/90 मिमी एचजी ज्यादा है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। सामान्य से कम रीडिंग आने पर व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका? (How To Take Blood Pressure Correctly?)
ब्लड प्रेशर की जांच करने से पहले आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि इसकी जांच सही तरीके से कैसे की जाती है? अगर आप अपना ब्लड प्रेशर चेक करने जा रहे हैं तो इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
- रीडिंग लेने से 2 घंटे पहले तक भरपेट भोजन न करें।
- ब्लड प्रेशर जांच से पहले अपना ब्लैडर खाली करें।
- ब्लड प्रेशर की जांच के दौरान बातें न करें और आराम से बैठें।
- दोनों हाथों के ब्लड प्रेशर की जांच करें।
- कपड़ों के ऊपर से ब्लड प्रेशर की जांच न करें।
- हालांकि ब्लड प्रेशर की जांच में मामूली अंतर आने पर चिकित्सक इसे सामान्य घटना मानते हैं लेकिन अगर आपके दोनों हाथों के ब्लड प्रेशर की रीडिंग में लगातार काफी अंतर आ रहा है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। यह अंतर शरीर में दिल और हृदय से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित लोगों को समय-समय पर अपने दोनों हाथों का ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराना चाहिए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें