अचानक आंखों में होंने लगे जलन तो अपनाये ये घरेलु नुस्खे l
अचानक आँखों में होने लगे जलन तो अपनाये ये घरेलु नुस्खे.
आजकल की भाग दौड़ भरे जीवन काल में वर्क फ्रॉम होम में वर्क लोड और लगातार कंप्यूटर पर चिपके होने के कारण न सिर्फ शरीर में दर्द होता है, बल्कि इसके कारण आंखों में भी कई तरह की परेशानियां होने लगती है। लगातार लैपटॉप पर काम करने के कारण कुछ लोगों को आंखों में जलन होने लगती है। इसके कारण आपकी आंखों में सूजन भी हो सकती है। साथ ही कुछ लोग अपने स्मार्टफोन में घंटों लगे रहते हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों में जलन होने लगता है। आंखों में लगातार हो रहे जलन को आप घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आंखों की जलन को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में.
ग्रीन टी पियें.
पिएं सब्जियों का सूप.
अपनी आंखों की हर एक परेशानी को दूर करने के लिए सब्जियों का सूप फायदेमंद हो सकता है। अगर आप लगातार कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं, तो अपने डाइट में गाजर, चुकंदर और पालक जैसी चीजों को शामिल करें। इससे आंखों में होने वाले जलन से बचाव किया जा सकता है। साथ ही आपके आंखों की रोशनी अच्छी होगी।
खीरा का करें इस्तेमाल.
अपनी आंखों की जलन को दूर करने के लिए खीरा का टुकड़ा काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए खीरे के टुकड़ों को काट लें। अब इसे पानी में डाल लें। इसके बाद कुछ समय के लिए इसे आप अपने आंखों पर रखें। इससे आंखों की जलन दूर हो सकती है। इसके अलावा खीरे के टुकड़ों को फ्रिज में रखकर भी आप अपने आंखों पर रख सकते हैं। इससे आंखों की जलन से तुरंत राहत मिल सकता है। दरअसल, खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवनॉयड्स होता है, जो आंखों में होने वाली खुजली और जलन से राहत दिलाता है।
एलोवेरा जेल उपयोग करें.
अपनी आंखों की समस्या को दूर करने में एलोवेरा जेल बहुत ही असरकारी हो सकता है। इससे आंखों की जलन और सूजन से राहत पा सकते हैं। अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है, तो इसके लिए कटोरी में 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसे एक कटोरी ठंडे पानी में मिला दें। इसके बाद एक कॉटन बॉल लें। इस कॉटन बॉल को पानी में डुबोकर अपने आंखों पर लगाएं। इसे 2 से 3 बार दोहराएं। इससे आंखों में हो रही जलन दूर हो जाएगी।
ठंडे पानी से करें आंखों की सफाई.
अपनी आंखों की जलन को दूर करने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में ठंडा पानी लें। अब इस पानी से अपने आंखों की अच्छे से सफाई करें। ऐसा करने से आंखों में मौजूद धूल-गंदगी निकल जाती है। वहीं, अगर आपकी आंखों में सूजन हो, तो 1 से 2 दिन तक ठंडे पानी से आंखों की धुलाई करें। साथ ही बर्फ के टुकड़े से आंखों की सिंकाई करें। इससे आंखों में जलन दूर हो जाएगी.






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें