Boddy मसाज के बाद दर्द हो तो क्या करें.

 

Boddy मसाज के बाद आपको भी होता है शरीर दर्द? जानें इसका कारण और इस दर्द को दूर करने के 7 अचूक नुस्खे.



Boddy मसाज लेने के बाद अकसर लोगों को शरीर में काफी दर्द और थकान सा महसूस होने लगती है।  आइये जाने क्या है कारण और इस दर्द को दूर करने के प्रमुख उपाय...


क्या आपने मसाज के बाद (pain after massage therapy) शरीर में हल्का हल्का दर्द महसूस किया है? शायद इस दर्द की वजह से आप बहुत सी बार कन्फ्यूज्ड भी हुये हों कि मसाज शरीर को आराम देने के लिए होती है लेकिन ये दर्द क्यों? कहीं कोई परेशानी तो नहीं? बता दें यह दर्द बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है। असल में यह दर्द मसाज के समय शरीर पर पड़ने वाले प्रेशर की वजह से होता है। एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप शरीर में मसाज करवाते हैं तो क्योंकि जिन मसल्स को आप अधिकतर प्रयोग नहीं करते, मसाज के दौरान उन पर भी दबाव पड़ता है। जिस कारण वह स्टिमुलेट हो जाती हैं और आपको उनके एक्टिव होने के कारण थोड़ा बहुत दर्द का अहसास हो सकता है।

मसाज थेरेपी के बाद बॉडी पेन -Pain after therepy.


जब शरीर के किसी हिस्से की मसाज (Massage) की जाती है तब उस शरीर के हिस्से में ब्लड सरकुलेशन पहले के मुकाबले बढ़ता मसाज के फायदे की बात करें, तो ये आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। जैसे जैसे आपका शरीर उस हिस्से में किसी भी प्रकार की कोई सूजन या अन्य परेशानी है तो ब्लड सरकुलेशन बढ़ने से ठीक होने लगती है। मसाज के बाद (After a Massage) शरीर में दर्द होना इसी बात का सूचक है कि स्थिति बेहतर हो रही है। यह कोई गंभीर बात नहीं होती बल्कि अच्छी बात होती है और इससे यह पता चलता है कि आपके शरीर में अच्छी मसाज हुई है। जिसका परिणाम आपको देखने को मिल रहा है। अगर आपके शरीर में लैक्टिक एसिड होता है या आप वर्कआउट करने के आदी होते हैं तो इस प्रकार की मसाजों से आपकी मसल्स को प्रभाव नहीं पड़ता है और दर्द नहीं होता है। आइए अब जानते हैं कि इस दर्द को आप किन किन तरीकों द्वारा ठीक कर सकतेमसाज


शरीर दर्द को दूर करने के टिप्स-how to relieve muscle pain after मसाज


1. अपने आप को हाड्रेटेड रखें


मसाज (Massage) के पहले और बाद में खुद को हाइड्रेट करें और अधिक मात्रा में पानी पिएं। यह आपके शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करेगा। एल्कोहलिक और मीठी ड्रिंक्स का सेवन न करें। इसके अलावा आप पानी के साथ साथ नारियल के पानी और जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. स्ट्रेच करें


मसाज (Massage) करने के बाद थोड़ा बहुत स्ट्रेच करें। इससे आपकी मसल्स लचीली बनती हैं, मसल टेंशन को दूर करती है और आपके सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। यह स्ट्रेस को कम करने के लिए और अपने दिमाग़ को शांत बनाने के लिए  भी एक बढ़िया तरीका है।

3. हीट थेरेपी.


इसके लिए आप एक हॉट शावर ले सकते हैं। नहाने से पहले पानी में एप्सम साल्ट या बेकिंग सोडा मिला दें और इसे मिलने के लिए आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आप हीटिंग पैड या हॉट राइस बैग को 15 मिनट के लिए अपने उन भागों पर मसाज (Massage) करें जहां आपको मसाज के कारण अधिक दर्द हो रहा हो।

4.ऐसेंशियल  ऑयल.

दर्द को दूर करने के लिए ऐसेनशियल आॉयल का प्रयोग कर सकते हैं। अपने नहाने के पानी में कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। आप करियर ऑयल में एसेंशियल ऑयल को मिक्स करके भी एक कंप्रेस के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

5.हर्बल तरीकों का करें इस्तेमाल.


बहुत से ऐसे हर्ब्स उपलब्ध हैं जो दर्द को कम करने के लिए और इंफ्ल्मेशन से राहत दिलाने में समर्थ हैं। आप हल्दी, लौंग, काली मिर्च, अदरक, दालचीनी, लहसुन आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इन्हें आप कैप्सूल या चाय के रूप में पी सकते हैं।

6. आराम करें.


खुद को पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर करने के लिए और दर्द से राहत पाने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में रेस्ट करना होगा। इस दौरान आप खुद को अच्छे से ट्रीट करें। अपनी पसंद का म्यूजिक सुनें, अपने पैरों के नीचे तकिया रखें और अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें।

7. खुद को थोड़ा मेडिटेट करना सिखाएं.

 

आप खुद को रिलैक्स करने के लिए एक ऐसा म्यूजिक सुन सकते हैं जो आपको खुद से जोड़ता है या ऐसा संगीत सुनें जिसमें आप अपने अंदर ही लीन हो सकें। ऐसा करने के लिए आप केवल म्यूजिक ही नहीं बल्कि योग और ध्यान केंद्रित करने वाली अन्य क्रियाओं। का भी सहारा ले सकते हैं।

अगर आपको भी मसाज के बाद (After a Massage) दर्द होता है तो ज़्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से सामान्य है और आप इसके कम करने के लिए ऊपर लिखित टिप्स या कोल्ड कॉम्प्रेस का प्रयोग भी कर सकते हैं। अथवा इसके बाद भी अगर दर्द बना रहता हो तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें!


टिप्पणियाँ