पेट में छाले हो जाएँ तो बरतें ये सावधानियां.

अक्सर देखा गया है पेट में छालों के कारण सोने में बहुत परेशानीयां हो जाती हैँ. इन आसान उपायों से आएगी आपको सुकून की नींद.




अगर पेट में छाले हों तो आपके नींद पर प्रभाव डाल सकते हैं क्‍योंक‍ि पेट में छाले के साथ सोने में परेशानी होती है। एक तरफ तो शोधकर्ता ये मानते हैं क‍ि सोने से या नींद पूरी करने से पेट के छाले ठीक होते हैं और दूसरी तरफ ये कहा जाता है पेट में छाले होने से सोने में परेशानी होती है। पेट में छाले होने पर कैसे सोएं? अगर आपके पेट में भी छालें हैं तो आपको पेट के बल सोने के बजाय पीठ के बल सोना चाह‍िए। अगर क‍िसी एक तरफ छाले हैं तो उसके उल्‍ट तरफ करवट लेकर सो सकते हैं या एक तरफ तक‍िया रखकर सोने से भी आपको आराम म‍िलेगा। इस लेख में हम पेट में अल्‍सर होने पर सही तरीके से सोने पर चर्चा करेंगे और साथ ही सोने के ल‍िए क‍िन आदतों को अपनाएं और क‍िन्‍हें छोड़ें इस पर भी जानकारी लेंगे। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ रेनू अग्निहोत्री  से बात की।



पेट में छाले हो जाएँ तो क‍िस पोज‍िशन में सोना चाहिए?


पेट के अंदरूनी हिस्से में छाले होने को ही हम पेट में अल्‍सर या पेट में छाले बोलते हैं। पेट में छाले होने के लक्षण क्‍या हैं? पेट में छाले होने पर आपको पेट में दर्द, सीने में जलन, जी म‍िचलाना, पेट में जलन आद‍ि लक्षण नजर आएंगे। कुछ लोगों को पेट में छाले होने की शुरूआत में उल्‍टी, भूख न लगना, खाने के तरीकों में बदलाव महसूस होता है। पेट में अल्‍सर होने पर आपको अपनी स्‍लीप‍िंग पोज‍िशन यानी सोने के तरीके पर ध्‍यान देना चाह‍िए-

1- पीठ के बल ही लेटना चाहिए



पेट में छाले होने पर आप पीठ के बल लेटें। ये सबसे आरामदायक पोज‍िशन मानी जाती है खासकर तब जब आपके पेट में छाले हों। पीठ के बल लेटते समय आप अपने हाथों के नीचे सपोर्ट के लि‍ए तकि‍या लगा सकते हैं।

2- सिर को ऊँचा करके सोना चाहिए



पेट में छाले हैं तो स‍िर को थोड़ा सा ऊंचा करके लेटने से आराम म‍िलेगा। इस पोज‍िशन में लेटने से पेट के एस‍िड, छाले से दूर रहेंगे और आपको कम दर्द होगा। स‍िर को उतना ही ऊंचा करें ज‍िससे आपकी गर्दन में दर्द न हो।

3- बाईं  तरफ करवट करके लेटें



अगर क‍िसी एक जगह छाले हैं तो उसके उल्‍ट तरफ आपको लेटना चाह‍िए। इस तरह लेटने से आपको आराम म‍िलेगा। हालांक‍ि उल्‍टी तरह लेटना, डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम के लिए ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। आप पैरों के बीच तक‍िया लगाकर भी सो सकते हैं या बगल में तक‍िया लगा सकते हैं। तक‍िया इस्‍तेमाल करने से आपके पेट पर कम प्रेशर पड़ेगा

पेट में छालें है तो पेट के बल लेटने से बचें


अगर आपके पेट में छाले हैं तो आपको पेट के बल लेटने के नुकसान  झेलने पड़ सकते हैं। पेट के बल लेटने से पेट पर दबाव पड़ेगा और छाले होने पर ज्‍यादा दर्द हो सकता है इसल‍िए इस पोज‍िशन से बचें। पेट के बल सोने से पीठ और गर्दन में भी दर्द हो सकता है। पेट के बल लेटने के ल‍िए वैसे भी डॉक्‍टर मना करते हैं क्‍योंक‍ि इससे पसल‍ियों पर जोर पड़ता है। अगर आपका बेड आरामदायक नहीं है तो आप जमीन पर गद्दा लगाकर भी सो सकते हैं क्‍योंक‍ि ज‍िस पर आप लेट रहे हैं वो जगह आरामदायक होनी चाह‍िए तभी आप पेट में छालों के साथ सो पाएं.

पेट में छाले हैं तो सोते समय इन आदतों को अपनाएं.


  • पेट में छाले होने पर आपको आरामदायक गद्दों पर सोना चाह‍िए, कोश‍िश करें क‍ि चादर और तक‍िए के कवर कॉटन के हों। कॉटन फैब्र‍िक में आपको आराम म‍िलेगा।
  • अगर सोने में परेशानी हो रही है तो आप अरोमाथैरेपी के फायदे न भूलें। कमरे में दालचीनी, नींबू और काली म‍िर्च का तेल म‍िलाकर रखें। अच्‍छी खुशबू से आपको जल्‍द नींद आएगी।
  • कोश‍िश करें क‍ि आप पेट में छाले होने पर ऐसे कमरे में सोएं जहां हवा का क्रॉस वेंट‍िलेशन अच्‍छा हो क्‍योंक‍ि अगर आपको गर्मी के द‍िनों में ज्‍यादा पसीना या ज्‍यादा गर्मी लगेगी तो आपको बेचैनी हो सकती है। इसल‍िए आराम का पूरा खयाल रखें।
  • अगर आपके कमरे में ज्‍यादा लाइट होगी तो भी आपको सोने में परेशानी हो सकती है इसल‍िए आरामदायक तरीके से सोना चाहता हैं.

  • सोने से पहले इन अनहेल्‍दी आदतों से पेट के छाले बढ़ सकते हैं.


    • रात को ज्‍यादा स्‍पाइसी फूड खाने से भी पेट के छाले बढ़ सकते हैं।
    • आपको स्‍ट्रेस पूरी तरह से अवॉइड करना होगा, स्‍ट्रेस लेने से नींद आने में परेशानी हो सकती है।
    • सोने से पहले खाने की गलती ब‍िल्‍कुल न करें, इससे आपको सोने में परेशानी हो सकती है।
    • पेट में छालें हैं तो आपको सोने ठीक पहले ऑयली फूड या तला हुआ खाना अवॉइड करना है।
    • पेट में छाले होने पर धूम्रपान करने से बचें, इससे आपकी तबीयत ज्‍यादा ब‍िगड़ सकती है। 
    • एल्‍कोहॉल का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें, इस आदत से पेट के छाले बढ़ सकते हैं।

  • अगर आपने  इन सभी  ट्रीटमेंट को आज ही से अपना लें तो आमतौर पर पेट में छाले 2 से 3 महीने में ठीक हो जायेंगे। इस दौरान आपको पेट पर क‍िसी तरह से दबाव नहीं डालना है और हल्‍का भोजन ही खाना है।


टिप्पणियाँ