इस 5 बिमारियों का शिकार महिलाओं से ज़्यादा पुरुष होते हैँ
इन 5 बीमारियों का शिकार महिलाओं से ज्यादा होते हैं पुरुष. आइये जानते हैँ इन 5 कारण के बारे में.
आजकल की कुछ ऐसी बीमारियां है, जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती हैँ। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसका असली कारण...
दुनियाभर में हर साल करोड़ों लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार होकर अपनी जान गंवाते हैं इनमें हार्ट की बीमारियां, कई तरह के कैंसर, डायबिटीज आदि प्रमुख हैं। ग्लोबल आंकड़ों को देखें तो हमें चौंकाने वाले तथ्य मिलते हैं। दरअसल इनमें से कई ऐसी ऐसी जानलेवा बीमारियां हैं, जो महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को प्रभावित करती हैं। चूंकि महिलाओं के जीवन में पीरियड्स, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज जैसे कई फेज आते हैं, इसलिए आमतौर पर महिलाएं डॉक्टर्स के पास ज्यादा विजिट करती हैं और उनकी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं शुरुआती अवस्था में ही पकड़ में आ जाती हैं। जबकि ज्यादातर पुरुष अपने स्वास्थ्य समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास बहुत कम जाते हैं, इसलिए उनकी बीमारियां आमतौर पर स्थिति खराब होने के बाद ही पकड़ में आती हैं। आज हम आपको ऐसी 5 बीमारियां (आंकड़ों के अनुसार) बता रहे हैं, जिनका शिकार दुनियाभर में महिलाओं से ज्यादा पुरुष होते हैं। इन बीमारियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए हमने बात की मैक्स हॉस्पिटल की फिजीशियन डॉक्टर मनीषा रंजन से। आइए जानते हैं, कौन सी हैं ऐसी बीमारियां।
हाइपरटेंशन (Hypertension)
महिलाओं की तुलना में पुरुष हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर से अधिक ग्रसित होते हैं। 60 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों में हाइपरटेशन काफी ज्यादा नजर आता है। इस बारे में मैक्स हॉस्पिटल की फिजीशियन डॉक्टर मनीषा रंजन बताती हैं कि यह बात बिल्कुल सही है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा रहता है। इसका कारण अनहेल्दी फूड्स, तनाव, शारीरिक गतिविधि न करना हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण माना जाता है। इसलिए पुरुषों को अपने इन बातों पर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से जरूरी चेकअप कराते रहें। कॉलेस्ट्रॉल लेवल की नियमित रूप से जांच करें, ताकि अन्य बीमारियों के खतरे से बचा जा सके। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें.
प्रोस्टेट कैंसर (prostate कैंसर.
हार्ट अटैक (heart attack)
साल 2016 में होवर्ड हेल्थ पब्लिशिंग़ रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा रहता है। इसके अलावा वह अपने खानपान पर इन चीजों का ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से इस तरह की समस्या हो सकती है।
लंग्स कैंसर (Lungs cancer)
मुंह का कैंसर (Oral Cancer)
कैसे करें इन समस्याओं से बचाव.
डॉक्टर मनीषा रंजन कहती हैं कि इन समस्याओं से बचाव के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। जैसे-
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
- स्ट्रेस से दूर रहें।
- लोगों से बातें करें।
- धूम्रपान का सेवन न करें।
- शराब न पिएं।
- फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें।
- पसंदीदा किताबें पढ़ें।
- भोजन मैं संपूर्ण पोषक तत्व शामिल करें।
- ध्यान रखें कि इस तरह की समस्याएं होने पर अपना ध्यान रखें। समय-समय पर डॉक्टर से जरूरी सलाह लें। ताकि आपका सही से इलाज हो सके। कुछ ऐसे पुरुष हैं, जो अपनी जिम्मेदारियों के चलते समस्याओं को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। क्योंकि अगर आप अपनी समस्याओं को अनदेखा करते हैं, तो इससे आगे अन्य गंभीर समस्याएं आपको अपना शिकार बना सकती हैं।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें