पुरुषों में प्राइवेट पार्ट में खुजली होतो अपनाएं ये 5 उपाए.
पुरुषों में अगर प्राइवेट पार्ट में खुजली हो तो अपनाये ये 5 प्रमुख उपाए.
आजकल पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली दूर करने के लिए बेकिंग सोडा, नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्य फायदे जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें...
पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली होने पर क्या करें? अगर आप एक पुरूष हैं और प्राइवेट पार्ट में खुजली होती है तो आप एप्पल साइडर विनेगर या बेकिंग सोडा को पानी में डालकर नहाएं, दही का सेवन करें या टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल से भी खुजली की समस्या दूर होती है। प्राइवेट पार्ट को साफ न रखन से जेनिटल एरिया में खुजली की समस्या होती है जो आगे चलकर इंफेक्शन का रूप ले लेती है इसलिए आपको अपने जेनिटल एरिया का ध्यान रखना चाहिए, अगर प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या है तो हाईजीन पर ध्यान दें। डॉक्टर की सलाह लें, डॉक्टर आपको एंटी-फंगल या एंटी-बैक्टीरियल क्रीम या दवा दे सकते हैं। इस लेख में हम पुरूषों में होने वाली जेनिटल इचिंग या खुजली की समस्या का उपाय और बचने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ की वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नूपुर शर्मा से बात की
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली क्यों होती हैं?
- प्राइवेट पार्ट को ठीक तरह से साफ न रखने के कारण खुजली की समस्या हो सकती है।
- अगर प्राइवेट पार्ट में नमी रहती है या पसीना आता है तो भी खुजली हो सकती है।
- यीस्ट इंफेक्शन या फंगल इंफेक्शन के कारण खुजली हो सकती है।
- टायलेट जाने के बाद प्राइवेट पार्ट को ठीक तरह से साफ न करना।
- प्राइवेट पार्ट को हार्ड कैमिकल वाले साबुन से धोने पर खुजली की समस्या हो सकती है।
- अगर आप एक ही अंडरवियर को लंबे समय तक पहने रहते हैं तो भी प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या हो सकती है
1. प्राइवेट पार्ट में खुजली होने पर टी ट्री का प्रयोग करें.
अगर आप पुरूष हैं और जेनिटल एरिया में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आप टी ट्री का प्रयोग कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, इससे फंगल इंफेक्शन की समस्या दूर होती है। आप टी ट्री ऑयल की दो बूंद किसी भी कैस्टर ऑयल जैसे बादाम या नारियल के तेल में मिक्स करें और जेनिटल एरिया में लगा लें। इस उपाय से खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।
2. अगर प्राइवेट पार्ट में खुजली हो जाये तो नहाने के पानी में डालें बेकिंग सोडा.
प्राइवेट पार्ट में खुजली हो तो आप नहाने के पानी में बेकिंग सोडा डालकर नहाएं। बेकिंग सोडा के फायदे ये हैं कि इससे इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। बेकिंग सोडा में एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। आप नहाने के पानी में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा पाउडर डालें। और 10 मिनट बाद उस पानी से नहाएं, प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।
3. प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या को दूर करेगा नारियल का तेल.
पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली हो तो लगाएं नारियल का तेल कैंडिडा नामक यीस्ट को खत्म करता है। ये यीस्ट वैसे तो महिलाओं के जेनेटल एरिया में पाया जाता है पर पुरूषों में भी इस यीस्ट के कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है। फंगल इंफेक्शन के उपाय खोज रहे हैं तो आप नारियल तेल को अपने प्राइवेट पार्ट में लगा सकते हैं। अगर खुजली के कारण रैशेज या त्वचा लाल होने की समस्या है तो कॉटन की मदद से नारियल का तेल लगा लें और कुछ देर बाद उस एरिया को वॉश कर दें।
4. प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या है तो प्रोबायोटिक्स का सेवन करें.
5. प्राइवेट पार्ट में खुजली होने पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें.
प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स.
पुरूषों को प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या से बचने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए-
- गर्मी के दिनों में खासकर आप कपड़े, अंडरवियर को एक से ज्यादा बार बदलें।
- आपको हर 12 घंटे में कम से कम एक बार अंडरवियर जरूर बदलनी चाहिए।
- मौसम चाहे जो भी हो पर आपको कॉटन के अंडरवियर ही चुनने चाहिए।
- प्राइवेट पार्ट में बालों को ज्यादा ट्रिम या शेव करने से भी आपको बचना चाहिए।
- प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या से बचने के लिए आपको टाइट जींस या पैंट पहनना अवॉइड करना चाहिए।
- बहुत देर तक दो पहिया वाहन चलाने से भी प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए लंबे रास्ते में ब्रेक लेकर ड्राइव करें।
- प्राइवेट पार्ट में नमी ज्यादा होती है इसलिए आप साफ-सफाई का खास खयाल रखें।
- टॉयलेट के बाद आपको अपने प्राइवेट पार्ट को स्वाइप की मदद से क्लीन करना चाहिए।
- प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए हार्ड कैमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।
अगर इन उपायों से प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या दूर न हो तो आप डॉक्टर के पास जाएं, डॉक्टर आपको एंटी-फंगल क्रीम या दवा दे सकते हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें